President in Kurukshetra: International गीता महोत्सव में आज शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग सेवा का करेंगी शुभारंभ

President in Kurukshetra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरियाणा में कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगी। इस दौरान इनके स्वागत के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और राज्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रदेश दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति आज हरियाणा वासियो को रोडवेज में ई-टिकटिंग की सौगात देंगी।

प्रारंभिक चरण में 6 डिपो किए शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा रोडवेज में ई टिकटिंग का शुभारंभ करेंगी। ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन जाएगा। इस नई तकनीक का फायदा न केवल यात्रियों को होगा बल्कि हरियाणा रोडवेज को भी राजस्व में चोरी रुकने से फायदा होगा। प्रारंभिक चरण में 6 डिपो शामिल किये जाएंगे। जिसमे चंडीगढ़, करनाल, फरीदाबाद, सोनीपत, भिवानी और सिरसा में ई-टिकटिंग को लागू किया जाएगा। वहीं हरियाणा रोडवेज के बाकी 18 डिपो में जनवरी 2023 के अंत तक इस परियोजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ भी होगा
ई टिकटिंग की व्यवस्था से हरियाणा रोडवेज को भी लाभ होगा। इससे राजस्व में चोरी होने से पूरी तरह रु जायेगी। रोडवेज में मिली सेवाओं को प्राप्त करने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी। फर्जी पास पर चलने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सकेगी। वहीं आपको बता दें कि इसकलए अलावा राष्ट्रपति मुर्मू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना का शुभारंभ भी करेंगी। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों का हेल्थ चैकअप किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में अंत्योदय परिवार के लोगों को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़े :- Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए जाते समय आफताब पर हमला, कौन थे वो लोग?