Rohtak: 8 महिलाओं सहित 43 लोगो ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

  1. Home
  2. HARYANA
  3. ROHTAK

Rohtak: 8 महिलाओं सहित 43 लोगो ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Rohtak: 8 महिलाओं सहित 43 लोगो ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन


(K9 Media) क्षेत्र के  खिड़वाली गांव स्थित अधिकारी वाली चौपाल में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के दिशानुशार चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो सांघी मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र हुड्डा (जोगा) ने की। भाजयुमो के जिला मिडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में 15 महिलाओं सहित 58 लोगो ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होनें बताया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल रहे। 

नवीन ढुल ने रक्तदाताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनमानस के गौरव है उनके जन्मदिन पर महिलाओं और युवाओं का रक्तदान के प्रति जोश देखते ही बनता है। गजब की बात यह है कि जहां रक्तदान के लिए कोई आगे नहीं आता है वहीं इस ग्रामीण क्षेत्र में 8 महिलाओं ने भी रक्तदान किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पीएम की इस लोकप्रियता और कार्यशैली के तमाम देशवासी कायल हैं। मोदी भारत के एक ऐसे नेता हैं जिन्हें आज विश्व में सम्मान और इज्ज़त के साथ जाना जाता है। ढुल ने कहा की प्रधानमंत्री नेतृत्व में हमारा देश सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। राष्ट्रसेवा, गरीब तथा किसान कल्याण के प्रति हमेशा अग्र रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से मजबूत भारत का निर्माण हुआ है। 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलौड़, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो सुमित हुड्डा, जिला महामंत्री भाजपा राजेश भालौठ, मंडल अध्यक्ष सोनू दलाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जोगेंद्र जोगा, जिला मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा,  जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजयुमो वरुण सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य विवेक नांदल, नवीन बाल्मीकि, सांपला नगरपालिका के वाइस चेयरमैन योगेश,  हरीश मुदगिल, श्रीकृष्ण, श्यामू शर्मा खिड़वाली, मोनू प्रजापत, श्रीभगवान शर्मा, श्रीभगवान हुड्डा, सूबेदार सुभाष चंद्र शर्मा, अंगूरी, सोनिया, कमलेश, मीनू हुड्डा, संजू मुदगिल एवम नीतू हुड्डा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National