Karnal तक दौड़ेगी Rapid Metro, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

  1. Home
  2. HARYANA

Karnal तक दौड़ेगी Rapid Metro, प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

sw


हरियाणा को राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए जल्द ही प्रदेश में रैपिड मेट्रो निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कुछ ही समय के बाद हरियाणा में रैपिड मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। रैपिड मेट्रो के शुरू होने के बाद प्रदेश में परिवहन सिस्टम को एक नई रफ्तार मिलेगी।

लोग घंटो का सफर मिनटों में कई कर पाएंगे। सफर आरामदायक और आसान हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जल्द से जल्द रैपिड मेट्रो निर्माण के कार्य को शुरू किया जाए। हरियाणा और दिल्ली के बीच शुरू होने वाले रैपिड मेट्रो में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रूट पर हर 10 मिनट के भीतर रैपिड मेट्रो उपलब्ध होगी। लोग आसानी से दिल्ली पहुंच पाएंगे।

करनाल के लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए वर्तमान में ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन रैपिड मेट्रो के शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 1 घंटे में पूरी होगी। हिसार और दिल्ली के बीच 170 किलोमीटर की दूरी है, ट्रेन से आने में करीब 4 घंटे से अधिक का समय लग जाता है। लेकिन रैपिड ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर मात्र डेढ़ घंटे में पूरा हो जाएगा। ये है 17 स्टेशनों की पूरी लिस्ट दिल्ली से लेकर करनाल तक कुल 17 स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। करनाल जिले में पानीपत की ओर से आते हुए सबसे पहला स्टेशन घरौंडा में बनाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में सवार होने के लिए एक स्टेशन ऊंचा समाना में बनाया जाएगा। जबकि तीसरा स्टेशन बलड़ी बाइपास के पास होगा। तीनों जगह ही हाइवे के साथ हैं। ऊंचा समाना स्टेशन का लाभ आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा तो साथ हाइवे से होकर भी स्टेशन पर पहुंचा जा सकता है। जबकि बलड़ी बाइपास के स्टेशन नए बस स्टैंड के समीप होगा। यहां दूसरे जिलों से बसों में आकर लोग दिल्ली जाने के लिए ट्रेन के सफर का आनंद ले सकेंगे। जबकि घरौंडा स्टेशन भी लोगों के लिए लाभदायक रहेगा।

स्टेशनों के नाम : Sarai Kale Khan – Indraprastha – Kashmere Gate – Burari Crossing – Mukarba Chowk – Alipur – Kundli – KMP Expressway Interchange – Rajeev Gandhi Education City – Murthal – Barhi – Gannaur – Samalkha – Panipat South – Panipat North – Panipat Depot – IOCL Panipat – Gharunda – Madhuban & Karnal

Around The Web

Uttar Pradesh

National