Sonipat: दुष्कर्म की दो घटनाओं में दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: दुष्कर्म की दो घटनाओं में दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonipat: दुष्कर्म की दो घटनाओं में दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) पहली घटना में:- जिले के थाना बहालगढ़ की पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी राजीव पुत्र गोगिंदर निवासी दरभंगा बिहार हाल किरायेदार बहालगढ़ का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 25 सितम्बर को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दी थी कि राजीव पुत्र गोगिंदर निवासी दरभंगा बिहार ने मेरी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना बहालगढ़ में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना बहालगढ़ के अनुसंधानकर्ता ASI ब्रिजपाल ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी राजीव पुत्र गोगिंदर निवासी दरभंगा बिहार को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना में:- जिले के थाना मुरथल की पुलिस ने दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी अंकित उर्फ सन्नी पुत्र जोगिन्दर निवासी शांति नगर मुरथल जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 24 सितम्बर को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि अंकित उर्फ सन्नी पुत्र जोगिन्दर निवासी शांति नगर मुरथल ने मेरे साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मुरथल में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना मुरथल की अनुसंधानकर्ता ASI मेनका ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी अंकित उर्फ सन्नी पुत्र जोगिन्दर निवासी शांति नगर मुरथल को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National