Sonipat: ऑनलाइन फ्रॉड करने की घटना में तीन विदेशी आरोपीयों समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: ऑनलाइन फ्रॉड करने की घटना में तीन विदेशी आरोपीयों समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonipat: ऑनलाइन फ्रॉड करने की घटना में तीन विदेशी आरोपीयों समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) पुलिस अधीक्षक सोनीपत श्री हिमांशु गर्ग के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरखौदा श्री मयंक गुप्ता की अगुवाई में ऑनलाइन फ्रॉड की घटना में अविलम्ब कार्यवाही करते हुए जिले के थाना साइबर सोनीपत की पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने की घटना में संलिप्त तीन विदेशी आरोपीयों समेत चार आरोपियों को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी Aka Landry s/o Aka Austive H.No. 51, place road Abipan Ivory cost At present F block Jawahar park Devli road, New Delhi John @ Vche Gideon s/o Gideon  r/o Badarow street H.No. 1 Locigos city Nigeria At present Mehta chock, Mehrauli Delhi, Chuks MBA S/O Chimezie r/o MBATILLO(Nigeria) Permanent address Dimapur Nagalend Recent adderss Jawahar Colony Khanpur Delhi व जाबिर उर्फ जगमेन्द्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल पुत्र साबिर वासी बिछरोईया थाना बिनावरबदायु उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार वैशाली गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जिला की ओमेक्स सिटी सोनीपत निवासी महिला आकांशा ने गत 17 जुलाई को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि नामपता नामालूम व्यक्तियों ने मुझे विदेश में नौकरी का झांसा दे कर मेरे से 7,65,000 रू का फ्रौड किया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना साइबर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना साइबर सोनीपत के इंचार्ज/निरीक्षक राजीव कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त दो विदेशियों समेत पांच आरोपीयों Dabieichi mark opara मूल निवासी नाइजिरिया हाल बेंगलुरु कर्नाटक, Max @ Meless Michel r/o Egopor H.No. 21 Benin city, Nigeria At present gali no. 10, Tilak Nagar Janakpuri, Delhi, मोहम्मद रिजवान पुत्र इस्तियाक अहमद वासी नरियावल जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, आमिर खान पुत्र ओमपाल खान वासी बरीपुरा जिला बन्दायु उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व जावेद पुत्र पुत्तु वासी सिसैया तहसील बिसौली थाना वजीरगंज ,बदायु उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार खौडा कालोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को पहले ही गिरफतार कर लिया गया था। अब घटना में संलिप्त चार और आरोपियोंAka Landry s/o Aka Austive H.No. 51, place road Abipan Ivory cost At present F block Jawahar park Devli road, New Delhi John @ Vche Gideon s/o Gideon  r/o Badarow street H.No. 1 Locigos city Nigeria At present Mehta chock, Mehrauli Delhi, Chuks MBA S/O Chimezie r/o MBATILLO(Nigeria) Permanent address Dimapur Nagalend Recent adderss Jawahar Colony Khanpur Delhi व जाबिर उर्फ जगमेन्द्र उर्फ जैकी उर्फ राहुल पुत्र साबिर वासी बिछरोईया थाना बिनावरबदायु उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार वैशाली गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपियों से छह फोन व एक लाख दस हजार रु भी बरामद किये हैं। गिरफतार आरोपीयों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National