Sonipat: दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonipat: दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) जिले के थाना सेक्टर 27 सोनीपत की पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी हर्ष पुत्र सुभाष निवासी सफियाबाद जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सेक्टर 27 सोनीपत में शिकायत दी थी कि हर्ष पुत्र सुभाष निवासी सफियाबाद ने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सेक्टर 27 सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना सेक्टर 27 सोनीपत की अनुसंधानकर्ता ASI मुकेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी हर्ष पुत्र सुभाष निवासी सफियाबाद को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है

Around The Web

Uttar Pradesh

National