शर्मनाक: पांच साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले जाकर किया अनैतिक...... हालत गंभीर

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

शर्मनाक: पांच साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले जाकर किया अनैतिक...... हालत गंभीर

शर्मनाक: पांच साल की बच्ची को बहाने से कमरे में ले जाकर किया अनैतिक...... हालत गंभीर


(K9 Media) 

बच्ची कमरे के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ड्यूटी से लौटे माता-पिता तो बच्ची की हालत बिगड़ी देख उपचार कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में तकरीबन पांच साल की एक लड़की से दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी घर के बाहर खेल रही बच्ची को फल देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। परिजनों को ड्यूटी से लौटने पर मामले का पता लगा। बच्ची का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी का एक परिवार बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है। उनके पड़ोस में ही बिहार का एक युवक भी कमरा लेकर रहता है। बच्ची के माता-पिता फैक्टरी में नौकरी करते हैं। चार दिन पहले वह ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान बच्ची गली में खेलने लगी। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को फल देने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य कर डाला। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बाद में वह उसे छोड़कर भाग गया। जब परिजन फैक्टरी से लौटे तो देखा कि बच्ची रो रही थी। उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। बच्ची से पूछने पर उसने पड़ोसी युवक के बारे में बताया। जिस पर परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर देखकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार और मेडिकल कराया गया। बच्ची के परिजनों के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़

 

Around The Web

Uttar Pradesh

National