Sonipat: मोटर साइकिल चोरी की अलग अलग दो घटनाओं में संलिप्त दो आरोपीयों को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: मोटर साइकिल चोरी की अलग अलग दो घटनाओं में संलिप्त दो आरोपीयों को किया गिरफतार

Sonipat: मोटर साइकिल चोरी की अलग अलग दो घटनाओं में संलिप्त दो आरोपीयों को किया गिरफतार


(K9 Media) पहली घटना में:- जिले के थाना सेक्टर 27 सोनीपत की पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी साहिल पुत्र रामनिवास निवासी कैथ जिला पानीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 29 जुलाई को मोहित पुत्र कुलदीप निवासी विकास नगर, सोनीपत ने थाना सेक्टर 27 सोनीपत में शिकायत दी की किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने मेरी मोटर साइकिल 27 जुलाई को मुरथल रोड पर कैफ़े के सामने से चुरा ली है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सेक्टर 27 सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

अनुसंधानकर्ता टीम में नियुक्त HC अनिल ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी साहिल पुत्र रामनिवास निवासी कैथ जिला पानीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।मामले की विवेचना जारी है। 

दूसरी घटना में:- जिले के थाना गन्नौर की पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी सुमित पुत्र सुभाष निवासी महलाना हाल विकास नगर, सोनीपत का रहने वाला है।

Sonipat: मोटर साइकिल चोरी की अलग अलग दो घटनाओं में संलिप्त दो आरोपीयों को किया गिरफतार

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 13 सितम्बर को जयदीप पुत्र राममेहर निवासी बजाना जिला सोनीपत ने थाना गन्नौर में शिकायत दी की किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने मेरी मोटर साइकिल आज मेरे खेत के सामने से चुरा ली है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना गन्नौर में अभियोग दर्ज किया गया था।

अनुसंधानकर्ता टीम में नियुक्त HC अरुण ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपी सुमित पुत्र सुभाष निवासी महलाना हाल विकास नगर, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National