राई: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

राई: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राई: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) जिले के थाना राई की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी गौरव उर्फ सौरव पुत्र संजय निवासी नरेला, दिल्ली का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 11 सितम्बर को जिला सोनीपत निवासी एक नाबालिग लड़की ने थाना राई में शिकायत दी थी कि गौरव उर्फ सौरव पुत्र संजय निवासी नरेला, दिल्ली ने मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना राई में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना राई के अनुसंधानकर्ता ASI कुलदीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी गौरव उर्फ सौरव पुत्र संजय निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है

Around The Web

Uttar Pradesh

National