Sonipat: मारपीट व छेड़खानी की घटना में संलिप्त महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: मारपीट व छेड़खानी की घटना में संलिप्त महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonipat: मारपीट व छेड़खानी की घटना में संलिप्त महिला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) जिले के थाना मोहाना की पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी करने की घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी की पत्नी को भी गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी रीना पत्नी बलराम पुत्र प्रताप निवासी गुहणा जिला सोनीपत की रहने वाली है।

 इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 18 अगस्त को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना मोहाना में शिकायत दी थी कि बलराम पुत्र प्रताप निवासी गुहणा ने अपनी पत्नी रीना के साथ मिलकर मेरे साथ मारपिटाई कर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना मोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना मोहाना की अनुसंधानकर्ता HC रजनी ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त एक आरोपी बलराम पुत्र प्रताप निवासी गुहणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब घटना में संलिप्त महिला आरोपी रीना पत्नी बलराम पुत्र प्रताप निवासी गुहणा को भी गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया है

Around The Web

Uttar Pradesh

National