Sonipat: E-रिक्शा चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: E-रिक्शा चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार

Sonipat: E-रिक्शा चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफतार


(K9 Media) जिले के थाना शहर सोनीपत की पुलिस ने E-रिक्शा चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी राहुल पुत्र आजाद निवासी बाबा कॉलोनी, सोनीपत का रहने वाला है। 

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 17 सितम्बर को दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी बाबा कॉलोनी, सोनीपत ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने दिनांक 1 सितम्बर की रात में मेरी E-रिक्शा मेरे घर के सामने से चोरी कर ली है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना शहर सोनीपत की अनुसन्धान टीम में नियुक्त HC राजेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबिन करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी राहुल पुत्र आजाद निवासी बाबा कॉलोनी, सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National