Gohana: नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Gohana: नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Gohana: नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने की घटना में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी अजय पुत्र बन्सीराम निवासी गढ़ी उजाले खां जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि अजय पुत्र बन्सीराम निवासी गढ़ी उजाले खां ने मेरी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी करने की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

 थाना शहर गोहाना के अनुसंधानकर्ता ASI संजय ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी तरफ कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी अजय पुत्र बन्सीराम निवासी गढ़ी उजाले खां को गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है

Around The Web

Uttar Pradesh

National