Sonipat: सोनीपत पुलिस ने गाड़ी व मोटर साइकिल चोरी करने वालें गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफतार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: सोनीपत पुलिस ने गाड़ी व मोटर साइकिल चोरी करने वालें गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफतार

Sonipat: सोनीपत पुलिस ने गाड़ी व मोटर साइकिल चोरी करने वालें गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफतार


(K9 Media) जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस ने गाड़ी व मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी अजय पुत्र राजेश व राहुल पुत्र सुरेंदर दोनों निवासी गढ़ी सराय नामदार खां व राहुल पुत्र सत्यवान निवासी गढ़ी उजाले खां जिला सोनीपत के रहने वाले है। 

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 19 सितम्बर को गोपाल पुत्र चन्दन निवासी गढ़ी सराय नामदार खां ने थाना शहर गोहाना में शिकायत दी थी कि किसी नामपता नामालूम व्यक्ति ने गत 15-16 सितम्बर की रात को मेरी ECHO गाडी मेरे घर के सामने से चोरी कर ली है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त HC दिनेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबिन करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपीयों अजय पुत्र राजेश व राहुल पुत्र सुरेंदर दोनों निवासी गढ़ी सराय नामदार खां व राहुल पुत्र सत्यवान निवासी गढ़ी उजाले खां को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान टीम द्वारा गिरफतार आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किये अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुये बताया था कि ये सभी गाड़ियाँ हमने गोहाना से ही चोरी की हैं और निम्नलिखित मुकदमों से सम्बंधित हैं:-

1 Fir no 563 Dt 19.9.2022 U/S 379 IPC थाना शहर गोहाना

2 Fir no 534 Dt 6.9.2022 U/S 379 IPC थाना शहर गोहाना

3 Fir no 506 Dt 29.8.2022 U/S 379 IPC थाना शहर गोहाना

Fir no 336 Dt 6.6.2022 U/S 379 IPC थाना शहर गोहाना

गिरफतार आरोपीयों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National