Sonipat: महिला के साथ मारपिटाई कर छेड़खानी में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

Sonipat: महिला के साथ मारपिटाई कर छेड़खानी में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sonipat: महिला के साथ मारपिटाई कर छेड़खानी में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


(K9 Media) जिले के थाना सदर सोनीपत की पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी प्रवीन उर्फ भोलू पुत्र बिजेंदर निवासी बैयांपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 18 अगस्त को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना सदर सोनीपत में शिकायत दी थी कि प्रवीन उर्फ भोलू पुत्र बिजेंदर निवासी बैयांपुर ने मेरे साथ मारपिटाई कर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सदर सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना सदर सोनीपत की अनुसंधानकर्ता ASI दर्शना ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी प्रवीन उर्फ भोलू पुत्र बिजेंदर निवासी बैयांपुर को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National