पति के अवैध संबंधों और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

  1. Home
  2. HARYANA
  3. SONIPAT

पति के अवैध संबंधों और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

पति के अवैध संबंधों और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या


सोनीपत। सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र में पति के अवैध संबंधों में बाधक बन रही पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगा लिया। लेकिन उससे भी ज्यादा दर्दनाक ये देखना था कि मृतका का मात्र तीन माह का बच्चा मां की मौत से बेखबर दूध के लिए रो रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। महिला के परिजन पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। जहां आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर मुरथल थाना पुलिस ने आरोपित सास व जेठानी के गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर पुलिस अधिक्षक कार्यालय से निकले।

झज्जर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी चंचल (22) की शादी 27 जून 2020 को मुरथल थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ के जयदेव उर्फ जानी से की थी। शादी के कुछ समय बाद ही चंचल को पता चला कि जयदेव के संबंध एक अन्य महिला से हैं। वह ज्यादातर समय उसी महिला के साथ बिताता था और अपनी कमाई भी उसको ही देता था। चंचल ने पति को उक्त महिला के साथ देखकर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पति ने उसको मारना-पीटना व परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर चंचल ने अपनी सास को इसकी जानकारी दी।

चंचल यह देखकर परेशान थी कि सास भी अवैध संबंधों में जयदेव का ही साथ दे रही थी। अंजली ने इसकी जानकारी अपनी मां और मौसी को दी थी। परिवार के लोगों को उसको समझाकर शांत किया कि सब ठीक हो जाएगा। अंजली को एक लड़का भी हुआ। जिसकी आयु महज तीन माह है। उसके बावजूद उत्पीड़न बढ़ता गया। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर अंजली ने फंदा लगा जान दे दी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

आरोपित ससुराल पक्ष के सदस्यों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मृतका के परिजन शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। जहां शव को एंबुलेंस में रखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवार उठाते हुए रोष-प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को अपने कार्यालय में बुलाया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर पजिरन शांत हुए। एसपी ने उनको बताया कि मुरथल थाना पुलिस ने आरोपित सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति को गिरफ्तार करने के लिए टीम गई हुई हैं। उसके बाद परिजन शव को लेकर झज्जर चले गए। जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन शव को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे। गुप्तचर विभाग की सूचना मिलते ही कोर्ट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। जहां कार्यालय के मुख्य गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतका के परिवार से तीन-चार सदस्यों पुलिस अधीक्षक के पास मुलाकात करने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी करने व फरार आरोपितों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।

पति के अवैध संबंधों और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या

Around The Web

Uttar Pradesh

National