हरियाणा रोडवेज बस के नीचे आया युवक; मौके पर ही हुई मौत

हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक सड़क पार कर रहा था। उसी बीच तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने व्यक्ति को कुचल दिया। जिसके तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजाराम के तौर पर हुई है। राजाराम फैक्ट्री में काम करते थे। पिछले 15 सालों से राजाराम बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस की जांच में पता लगा है कि आज राजाराम अपनी पत्नी बेबी के साथ काम पर जाने के लिए बहालगढ़ पुल के पास NH-44 पार कर रहे थे। उस दौरान हरियाणा रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। जिसके बाद व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक पत्नी बेबी ने बताया कि चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती हैं। मृतक की पत्नी बेबी की शिकायत पर थाना बहालगढ़ में पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 281, 106 BNS में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच ASI संदीप को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।