Sonipat News शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

  1. Home
  2. HARYANA

Sonipat News शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

k


शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म की घटना में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर भेजा जेल  

             जिले के थाना कुण्डली की पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी मोहमद फैजान पुत्र नसरुल हक निवासी पेपर मिल प्याऊ मनियारी, कुण्डली जिला सोनीपत का रहने वाला है।

            इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 05 जनवरी को जिला सोनीपत निवासी एक महिला ने थाना कुण्डली में शिकायत दी थी कि मोहमद फैजान पुत्र नसरुल हक निवासी पेपर मिल प्याऊ मनियारी, कुण्डली ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना कुण्डली में अभियोग दर्ज किया गया था।

                   थाना कुण्डली की अनुसंधानकर्ता ASI नीलम ने अपनी पुलिस टीम के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुये न्यायालय के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने कथन अंकित करवाकर महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करवाई गई। दूसरी और पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी मोहमद फैजान पुत्र नसरुल हक निवासी पेपर मिल प्याऊ मनियारी, कुण्डली को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National