कुख्यात अपराधी रामकरण बैय्यांपुर पर कड़ा प्रहार, अपराधी की काली कमाई पर चला बुलडोजर

सोनीपत पुलिस का कुख्यात अपराधी रामकरण बैय्यांपुर पर कड़ा प्रहार, अपराधी की काली कमाई पर चला बुलडोजर, अवैध वसूली की कमाई से बनाई दुकानों व प्लाटों को किया ध्वस्त
जिला पुलिस सोनीपत व जिला नगर योजनाकर (DTP) ने कुख्यात अपराधी व दो दर्जन से भी अधिक मुकदमों में शामिल आरोपी रामकरण पुत्र रामफल निवासी बैय्यांपुर जिला सोनीपत द्वारा अवैध वसूली कर बनाई गई दो दुकानों व हजार गज प्लाट पर कार्यवाही करते हुए कुख्यात अपराधी पर कड़ा प्रहार किया है ।
इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत पुलिस पिछले काफी समय से कुख्यात अपराधियों की धर-पकड़ करके उन्हें सलाखों के पीछे भेजने के साथ-साथ अपराधियों पर आर्थिक रूप से कड़ा प्रहार कर रही है। आसानी से कोई भी अपराधी अपराध की दुनिया को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता इसीलिए पुलिस द्वारा अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करके उनके अवैध धंधों को गहरा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 07 दिसम्बर 2022 को गाँव बैय्यांपुर में आरोपी रामकरण पुत्र रामफल के द्वारा अवैध वसूली करके कमाई दौलत से खड़ी 02 दुकाने व एक हजार गज के प्लाट को ध्वस्त किया गया है। उसके खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इन इमारतों पर जिला नगर योजनाकर (DTP) व सोनीपत पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास व लूट आदि के तहत मामले दर्ज है। आरोपी अब भी कई मामलों में जेल की सजा काट रहा है और कुछ मामले अभी विचाराधीन है परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता हैं। सोनीपत पुलिस की अपराधियों को कड़े शब्दों में चेतावनी है कि वे या तो गलत धंधे छोड़कर कोई अच्छा काम शुरू कर दें अन्यथा इस तरह कि कार्यवाही आगे भी की जाएगी।
सोनीपत पुलिस ऐसे आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उच्च अधिकारियो के आदेश अनुसार सोनीपत पुलिस ने जिला नगर योजनाकर (DTP) के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आज 07 दिसम्बर 2022 को बड़ी कार्यवाही करते हुए गाँव बैय्यांपुर में अवैध तरीके से कमाई करके बनाई गई इन इमारतों को ध्वस्त किया है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा जिनकी देखरेख में तोड़फोड़ की सारी कार्यवाही शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न की गई। पुलिस द्वारा अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है जिनके खिलाफ सोनीपत पुलिस की कार्यवाही इसी प्रकार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि आप अपने आस-पास किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के बारे में सूचना पुलिस को दें ताकि अपराध को जड से खत्म किया जा सके ।
आरोपी रामकरण पुत्र रामफल निवासी बैय्यांपुर जिला सोनीपत पर दर्ज मुकदमें इस प्रकार हैं:-
1. मु.न. 415 दि. 07.10.2016 धारा 323,506,34 IPC थाना सदर सोनीपत
2. मु.न. 185 दि. 07.05.2011 धारा 307,34 IPC & 25 A.ACT थाना सिविल लाइन सोनीपत
3. मु.न. 39 दि. 22.01.2012 धारा 302,34 IPC थाना सदर सोनीपत
4. मु.न. 337 दि. 01.09.2013 धारा 364,201,302,34 IPC थाना शहर सोनीपत
5. मु.न. 150 दि. 05.06.2006 धारा 148,149,323,308,506 IPC थाना सदर सोनीपत
6. मु.न. 109 दि. 03.05.2006 धारा 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
7. मु.न. 205 दि. 07.08.2007 धारा 135,151 E.ACT थाना शहर सोनीपत
8. मु.न. 146 दि. 20.04.2009 धारा 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
9. मु.न. 376 दि. 13.11.2008 धारा 399,402,117,118 IPC & 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
10. मु.न. 178 दि. 05.07.2011 धारा 379,411 IPC & 25 A.ACT थाना स्पेशल ब्रांच दिल्ली
11. मु.न. 58 दि. 02.02.2002 धारा 324,34 IPC थाना शहर सोनीपत
12. मु.न. 478 दि. 16.12.2010 धारा 148,149,323,506 IPC थाना शहर सोनीपत
13. मु.न. 139 दि. 22.07.2007 धारा 302,307,34,120-B IPC थाना सदर सोनीपत
14. मु.न. 123 दि. 28.03.2012 धारा 148,149,451,506 IPC थाना सिविल लाइन सोनीपत
15. मु.न. 196 दि. 27.05.2009 धारा 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
16. मु.न. 167 दि. 09.07.2006 धारा 148,149,332,353,224,225,392,506 IPC थाना सदर सोनीपत
17. मु.न. 439 दि. 16.07.2015 धारा 148,149,307 IPC & 25 A.ACT थाना शहर सोनीपत
18. मु.न. 166 दि. 08.07.2016 धारा 160 IPC थाना सदर सोनीपत
19. मु.न. 189 दि. 14.07.2008 धारा 221,222,223,120-B IPC थाना सिविल लाइन सोनीपत
20. मु.न. 33 दि. 28.01.2017 धारा 302,120-B IPC & 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
21. मु.न. 249 दि. 13.05.2009 धारा 323,341,506,34 IPC थाना शहर सोनीपत
22. मु.न. 44 दि. 13.02.2017 धारा 365,364,302,201,450,511,212,120-B IPC & 25 A.ACT थाना शहर गोहाना
23. मु.न. 55 दि. 14.02.2017 धारा 365,364,302,201,450,511,212,120-B IPC & 25 A.ACT थाना सदर सोनीपत
24. मु.न. 126 दि. 23.03.2018 धारा 307 IPC & 25 A. ACT थाना खरखोदा
25. मु.न. 26 दि. 29.03.2018 धारा 8,9 HARYANA GOOD CONDUCT PRISONER ACT थाना मोहाना
26. मु.न. 191 दि. 18.03.2021 धारा 307 IPC & 25 A. ACT थाना शहर सोनीपत
27. मु.न. 257 दि. 18.03.2021 धारा 148,149,302,452,120-B IPC & 25 A. ACT थाना खरखोदा