Yamunanager: ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पति ने भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए

(K9 Media) यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिसंबर 2021 में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कीमती सामान न लेकर आने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसका ससुर शुरू से उस पर गलत नजर रखे हुए था।आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आपबीती अपने पति को बताई लेकिन उसके पति ने भी उसे ही गलत बताया और उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने घर आकर आपबीती अपने मायके वालों को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी पति, ससुर, सास व दो अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।