स्टेडियम में वाटर प्रूफ बड़ा पंडाल भी लगाया जा रहा है

  1. Home
  2. HARYANA

स्टेडियम में वाटर प्रूफ बड़ा पंडाल भी लगाया जा रहा है

.

k9media


चंडीगढ़, 29 दिसंबर। हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय चौ ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन से जन संघर्ष और किसान, कमेरे की आवाज के एक युग का अंत हो गया है। राजनीति के जगत में यह रिक्तता कभी पूर्ण नहीं की जा सकेगी। स्वर्गीय चौ ओमप्रकाश चौटाला ने अपने जीवन को किसान, कमेरे और आम लोगों को समर्पित किया और सदैव उनके हकों के लिए लड़ते रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी दुर्भावना से काम नहीं किया। जब वो मुख्यमंत्री रहे तो सिर्फ काबिल अफसरों को काम करने का मौका देते रहे। उसका नतीजा यह रहा कि 2005 में जब उन्होंने सत्ता छोड़ी तो हरियाणा प्रदेश पहली बार राजस्व में सरप्लस राज्य बना और सरकारी खजाने में ढाई हजार करोड़ रूपए छोड़ कर गए थे। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने अनेकों विकास कार्यों की शुरूआत की आम लोगों के काम हो सकें इसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाए और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। यहां तक की गुरूग्राम जो आज प्रदेश का सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है इसकी नींव भी स्वर्गीय चौ ओमप्रकाश चौटाला ने रखी थी जो उनकी दूरदर्शी सोच दर्शाती है।
31 दिसंबर को चौटाला गांव के चौ साहिब राम स्टेडियम में स्वर्गीय चौ ओमप्रकाश चौटाला की पुण्य आत्मा की शांति के लिए विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस श्रद्धांजलि सभा में देश और प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग आएंगे। देश और प्रदेश मशहूर हस्तियां, वरिष्ठ राजनेता और लाखों लोग आएंगे। श्रद्धांजलि सभा के लिए चौ साहिब राम स्टेडियम में तैयारियां चल रही हैं। स्टेडियम में वाटर प्रूफ बड़ा पंडाल भी लगाया जा रहा है। श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले लोगों के लिए जरूरत की चीजों का भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इस स्टेडियम में एक ही समय में लगभग दस हजार लोग इक्ट्ठा हो सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National