हरियाणा के गोहाना में हुई बड़ी गिरफ्तारी, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा के गोहाना में हुई बड़ी गिरफ्तारी, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा

हरियाणा के गोहाना में हुई बड़ी गिरफ्तारी, 1 लाख की रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा


एसीबी की करनाल टीम ने आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना को शिकातयकर्ता से 1,00,000/-रू. (एक लाख रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशी लेते तहसील कार्यालय गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफतार किया है तथा इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 10 दिनंाक 3.4.2025, धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61 बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग दर्ज किया गया है।


    शिकायतकर्ता ने एसीबी, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गोहाना के नजदीक गांव खंदराई में एक 667 वर्गगज का प्लॉट खरीद किया है। इस प्लाट की रजिस्ट्री करने की एवज में यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना द्वारा अभियमन्यु, तहसीलदार गोहाना, जिला सोनीपत के कहने पर उससे 1,00,000/- रू. (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है। 


    शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस, तहसील गोहाना को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूपये) नकद राशी बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो तहसील गोहाना, जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के दौरान इस मामले में दूसरा आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपी अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National