हरियाणा में नगर निगम का कमाल; कड़ाके की ठंड में मात्र 4 घंटे में बना दी सड़क

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा में नगर निगम का कमाल; कड़ाके की ठंड में मात्र 4 घंटे में बना दी सड़क

hisar


हरियाणा में नगर निगम का कमाल देखने को मिला है। हिसार में नगर निगम ने डाबड़ा चौक पर रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच सड़क का निर्माण कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने डाबड़ा चौक के पास गोविंद नगर एरिया में कड़ाके की सर्दी में रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक सड़क को निर्माण कराया। जिसमें रातों-रात काम किए जाने पर लोगों ने सवाल उठाए है।


अर्बन एस्टेट में रह रहे कुछ स्थानीय लोगो ने बताया कि एमएसी कालोनी की सड़कें पिछले तीन साल से टूटी होने के बाद भी उनका निर्माण नहीं हुआ है। दूसरी ओर गोविंद नगर में आधी रात को मस्टिक लेयर डाली गई है। इस तरह की कार्यप्रणाली से नगर निगम पर सवाल उठ रहे है। इससे पहले नगर निगम ने साउथ बाइपास पर दिसंबर महीने में स्लिप रोड को तारकोल से बनाया।


संत नगर में नगर निगम ने पिछले सप्ताह कंकरीट की सड़क का निर्माण किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सड़क के लेवल को लेकर भी लाेगों ने सवाल उठाए। जिसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। संत नगर के लोगों ने कहा कि तीन दिन में सड़क का निर्माण नहीं कराया तो निगम आयुक्त और मंत्री रणबीर गंगवा से मिलेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National