नगर निगम सोनीपत द्धारा शहर में सफाई से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत / समस्या के समाधान हेतु जारी किया गया है हेल्पलाइन नम्बर - आयुक्त नगर निगम

  1. Home
  2. HARYANA

नगर निगम सोनीपत द्धारा शहर में सफाई से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत / समस्या के समाधान हेतु जारी किया गया है हेल्पलाइन नम्बर - आयुक्त नगर निगम

nayab

k9media.live


- प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक व्हाट्सएप या कॉल करके दर्ज करवाई जा सकती है सफाई से संबंधित शिकायत
- हेल्पलाइन नम्बर पर प्राप्त शिकायतों का जल्द से जल्द किया जाएगा समाधान
सोनीपत, 10 जुलाई।            नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नागरिकों की सुविधा व नागरिक सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से नगर निगम सोनीपत द्वारा शहर में सफाई से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत / समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 9053018141 जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिये कोई भी व्यक्ति जिसे गली की सफाई, घर-घर से कूड़े के उठाने से संबंधित, साईड नालों की सफाई, बुश कटिंग, मृत पशुओं को उठाने व कूड़े में आग लगाने व अन्य सफाई से सम्बन्धित कोई शिकायत / समस्या हेतू इस नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत लिखवा सकता है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नम्बर पर प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजकर या कॉंल करके सफाई से सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नम्बर पर प्राप्त शिकायत का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम सोनीपत द्वारा हेल्पलाइन नम्बर पर प्राप्त शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के लिये नगर निगम सोनीपत का सहयोग करें और कूड़ा इधर-उधर ना डालकर घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन में ही डाले।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National