गोहाना : पुलिस ने किया तीन आरोपितों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
क्राइम यूनिट कुंडली की पुलिस टीमों ने गोहाना क्षेत्र से अलग-अलग जगह से तीन आरोपितों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। दो आरोपितों को न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस रिमांड पर लिया गया और एक आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सहायक उप निरीक्षक अजमेर पुलिस टीम के गोहाना बाईपास के निकट मौजूद थे। सूचना मिली कि गांव गंगाना का रोहित व मुकेश अवैध हथियार लेकर बाइक पर गोहाना से खरखौदा रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जाएंगे। पुलिस जांच के लिए खरखौदा रोड पर पहुंची। कुछ देर बाद बाइक पर दो युवक आते नजर आए। तलाशी लेने पर उसके पास दो अवैध पिस्तौल और दो जिंदा रौंद मिले। पुलिस ने रोहित व मुकेश को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। दूसरी तरफ सहायक उप निरीक्षक विक्रम ने पुलिस टीम के साथ रोहतक-पानीपत रोड से गोहाना में चोपड़ा कालोनी के साहिल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उससे पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद किया।