Big Breaking: हरियाणा, पंजाब के लिए नई दिल्ली रेलवे का बड़ा तोहफा, श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

  1. Home
  2. HARYANA

Big Breaking: हरियाणा, पंजाब के लिए नई दिल्ली रेलवे का बड़ा तोहफा, श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

news


Big Breaking: रेलवे ने  हरियाणा, पंजाब और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों को खास तोहफा दिया है। अब नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के सफर के लिए स्पेशल ट्रेन के 4 फेरे बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि रेलवे ने बढ़ती भीड़ के चलते यह फैसला लिया है। इस खबर से माता रानी के भक्तों में और खुशी की लहर देखने को मिली है। इन ट्रेनों के फेरे 29 सितंबर से शुरू होंगे।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 29 सितंबर को रात को 11.30 बजे ट्रेन चलेगी जो गति शक्ति स्पेशल ट्रेन है, ये ट्रेन आपको कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में 

04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी नंबर-04081नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को नई दिल्ली से रात साढ़े 11 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

वापसी में 

04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National