कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीति बनी है- डा. अरविंद शर्मा
प्रदेश के सहकारिता, जेल, पर्यटन एवं चुनाव मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीति बनी है। भाजपा सदस्यता अभियान में 20 हजार से अधिक आम जनमानस को सदस्य बनाकर वे भी मोदी रत्न में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ के स्नेह से ही उन्हें मोदी रत्न में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त, प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो और प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति व उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्वशक्ति के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। उन्होंने कहा कि गोहाना विधानसभा में 20015 से अधिक लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ा गया है। लोगों में भाजपा की सदस्यता से जुडऩे के लिए काफी उत्साह है। हर वर्ग के लोग पार्टी में अपनी आस्था जता रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी का संगठन धरातल पर और मजबूत बनेगा। डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आधारित राज्य को अपना आधार मानती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के चलते ही भारत को विश्व में अलग पहचान मिली है, जिससे प्रत्येक भारतवासी को गर्व है।