6 दिसंबर तक करवायें शिकायतों का पंजीकरण, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे सुनवाई: उपायुक्त

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा चालू सप्ताह में
6 दिसंबर तक करवायें शिकायतों का पंजीकरण, मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे सुनवाई: उपायुक्त
-मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा चालू सप्ताह में
-स्वयं मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं को सुनकर करवायेंगे समाधान: उपायुक्त ललित सिवाच
सोनीपत, 05 दिसंबर। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं आम जनमानस की समस्याओं की सुनवाई करने के लिए सोनीपत आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का जन संवाद कार्यक्रम सोनीपत में चालू सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे सीधे लोगों से रू-ब-रू होते हुए जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की सुनवाई के लिए आम जनमानस लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में 6 दिसंबर तक अपनी समस्याओं का पंजीकरण जरूर करवायें।
उपायुक्त सिवाच ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए वे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जन समस्याओं की सुनवाई के साथ मौके पर ही उनका समाधान करेंगे। इसके लिए लोगों से उनकी समस्याएं मांगी जा रही हैं। इसके तहत सरल केंद्र में 6 दिसंबर को लोगों की समस्याओं को पंजीकृत किया जाएगा। पंजीकृत शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसलिए जिस व्यक्ति को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत करनी हैं वे उसका पंजीकरण जरूर करवायें। पंजीकृत शिकायतों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
उपायुक्त सिवाच ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए योजनाबद्घ तरीके से तैयारियां शुरू कर दी है। जन संवाद कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार भी प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि वे अपनी समस्याओं को कार्यक्रम में रख सकें। उन्होंने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होना सुनिश्चित करें। जन संवाद में विभागाध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी समस्याओं को जन संवाद कार्यक्रम मेंं प्रस्तुत करें, जिसके लिए शिकायत का पंजीकरण आवश्यक है।