सीएम सैनी की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद

  1. Home
  2. HARYANA

सीएम सैनी की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद

CM WIFE


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी, सुमन सैनी, को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दरअसल ये पद 10 साल से खाली था, और अब सुमन सैनी ने इस जिम्मेदारी को संभाला है। आपको बता दें कि ये पद सीएम की पत्नी के लिए रिजर्व रहता है, लेकिन पूर्व सीएम मनोहर लाल अविवाहित थे, इसलिए ये पद खाली पड़ा था। इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की पत्नी आशा हुड्‌डा बाल कल्याण परिषद और रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि, आशा हुड्‌डा अब सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन सुमन सैनी राजनीति में सक्रिय हैं।

सुमन सैनी भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य हैं और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी है। वो कई चुनावों में प्रचार कर चुकी हैं, जिनमें लोकसभा, विधानसभा और उपचुनाव शामिल हैं। यहां आपको बता दे कि हरियाणा बाल कल्याण परिषद के प्रेसिडेंट राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं, और डॉ. सुषमा गुप्ता इसकी सेक्रेटरी हैं।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य उन बच्चों की देखभाल करना है जो त्याग दिए गए हैं, अनाथ हैं, या खो गए हैं। परिषद का काम बच्चों के विकास, सुरक्षा, उपचार, और पुनर्वास से संबंधित है। बाल कल्याण समिति किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत गठित एक स्वायत्त संस्था है, जो बच्चों की बुनियादी जरूरतों और सुरक्षा पर ध्यान देती है। इस समिति के सदस्य मजिस्ट्रेट जैसी पावर रखते हैं और प्रत्येक जिले में इसकी समितियां बनी हुई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National