रोहतक में सूटकेस में मिला काग्रेस नेता का शव, भारत जोड़ो यात्रा का था अहम हिस्सा

हरियाणा में कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई। उसकी लाश शनिवार को बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिली। उसके हाथ में मेहंदी लगी हुई थी।
वह सूटकेस सांपला बस स्टैंड के पास फ्लाइओवर के पास पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।
रोहतक के कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने पुष्टि की कि यह शव कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल का है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे कौन है, इसकी जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की जानी चाहिए।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
हिमानी नरवाल साल 2023 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।