दीपोत्सव व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह

  1. Home
  2. HARYANA

दीपोत्सव व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह

sonipat


भव्य शोभायात्रा व दीपोत्सव कर पुरस्कार वितरण के साथ बुधवार को सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का समापन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने दीप जलाकर दीपोत्सव में हिस्सा लेते हुए मंगलकामना की कि सबके जीवन से दुख-संकट रूपी अंधकार का विनाश हो और सुख-समृद्घि से हर व्यक्ति का जीवन प्रकाशित हो।

sonipat
महोत्सव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने आम जनमानस का आह्वïान किया कि वे गीता का संदेश अपने जीवन में धारण कर सफलता की सीढिय़ों पर अग्रसर हों। गीता मात्र एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला है। यह हमें सिखाती है कि कैसे हम कर्मयोग के मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने कि हजारों साल पहले थे। आज जब हम जीवन की भागदौड़ में उलझे हुए हैं, गीता हमें शांति और संतुष्टि का मार्ग दिखाती है। यह हमें बताती है कि सच्ची खुशी धन-दौलत में नहीं, बल्कि अपने कर्मों में निष्ठा रखने में है।

sonipat
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गीता हमें यह भी सिखाती है कि हमें कर्म करते रहना चाहिए, लेकिन उसके फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। हमें अपने कर्मों के प्रति निष्काम भाव रखना चाहिए। आज के युवाओं के लिए गीता एक मार्गदर्शक का काम करती है। यह उन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव से निपटने की शक्ति देती है। गीता हमें सिखाती है कि कैसे हम अपने मन को शांत रख सकते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा भी गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरूक्षेत्र में हर वर्ष अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों लोग कुरूक्षेत्र के पावन धरती पर पहुंचकर गीता के संदेश के साथ-साथ हरियाणा की संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ही पहल है जो अब गीता जयंती समारोह को प्रतिवर्ष जिला स्तर पर भी आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर शहर में गीता पर आधारित नगर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें जिला की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया जो अपने आप में प्रशंसा के पात्र है कि वे मिलकर गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। शहर के मुख्य चौंक चौराहों पर लोगों ने नगर शोभा यात्रा का स्वागत किया और संकल्प लिया कि वे गीता के संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए समाज व देश के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। आइए हम सब मिलकर भी संकल्प लें कि हम गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारेंगे और एक आदर्श समाज का निर्माण करेंगे।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते हुए गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में नगराधीश रेणुका नांदल ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में मंच का संचालन बेहद कुशलतापूर्वक डा. सुभाष सिसोदिया ने किया। इस मौके पर सीईओ जिलापरिषद राकेश सैनी व डीआईपीआरओ राकेश गौतम भी मौजूद रहे।
मानव सेवा और योजनाओं के लाभ का अनूठा संगम गीता जयंती:-
सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह एक अनूठे संगम के रूप में नजर आया जिसमें अध्यात्म के साथ मानव सेवा का संदेश और आम जन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ शामिल रहा। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर ही लोगों की शुगर व रक्तजांच करते हुए उचित परामर्श दिया। विभिन्न विभागों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। वहीं, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने विभिन्न माध्यमों से मानव सेवा का संदेश प्रसारित किया जिसमें पर्यावरण संरक्षण विशेष रूप से शामिल रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने दिया गीता का संदेश:-
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी, जिनमें विशेष रूप से गीता का संदेश निहित रहा। साथ ही उन्होंने प्रदेश की संस्कृति को प्रदर्शित करते कार्यक्रमों की भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। पद्म विभूषण अवार्डी सुभाष चंद्र घोष ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। दीपोत्सव में भी स्कूली छात्राओं ने 1000 दीये जलाने में विशेष रूप से सहयोग दिया।
सम्मानित करते हुए समाजसेवियों का किया आभार व्यक्त:-
समापन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने गीता महोत्सव में भाग लेने वाली सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का आभार जताते हुए उनको सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर मोहन सिंह मनोचा, शशिकरण नासा, नरेन्द्र भुटानी, प्रवीण वर्मा, संजय सिंगला, वाईके त्यागी, रविन्द्र सरोहा, सुरेश कालरा, योगेन्द्र सरोहा, दिनेश तनेजा, ऊषा भंडारी, मदनलाल तनेजा, सुभाष अरोड़ा, पवन तनेजा, हवा सिंह, बीआर आहुजा, रोहित आहुजा, मनोज डिंबला, जयवीर गहलावत, प्रमानंद बत्रा, पवन तनेजा, प्रेम गौतम, आचार्य वेद निष्ठï, जगत सिंह सहित विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National