जल्द पूरा होगा गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का कार्य: श्री नायब सिंह सैनी

  1. Home
  2. HARYANA

जल्द पूरा होगा गन्नौर स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का कार्य: श्री नायब सिंह सैनी

sonipat


 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ आते समय गन्नौर स्थित गुप्ति धाम में पहुंचे और गुप्ति सागर महाराज के दर्शन किए। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्नौर में स्थित अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बवाना से कुंडली तक मेट्रो को मंजूरी मिल चुकी है और उस पर काम भी शुरू हो चुका है। रैपिड रेल को लेकर उन्होंने कहा कि एनएच-44 पर वाहनों का दबाव ज्यादा है ऐसे में दिल्ली से पानीपत रैपिड मैट्रो का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा।   


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विकास कार्यो को गति दी जाए। 
इस मौके पर गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, खरखौदा से  विधायक पवन खरखोदा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National