Haryana HPS Promotion: हरियाणा के HCS प्रमोशन पर फिर फंसा पेंच, जानिए ताजा अपडेट

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana HPS Promotion: हरियाणा के HCS प्रमोशन पर फिर फंसा पेंच, जानिए ताजा अपडेट

HPS प्रमोशन पर CS का ऑब्जेक्शन:सर्टिफिकेट पर DGP के साइन नहीं, हरियाणा CM दे चुके मंजूरी; 1 की मौत, 3 रिटायर हुए


 

हरियाणा में 13 HPS के प्रमोशन की फाइल में फिर से पेंच फंस गया है। सूबे के गृह विभाग की ओर से HPS अफसरों के प्रमोशन की तैयार की गई फाइल पर मुख्य सचिव (CS) संजीव कौशल ने आपत्ति जताते हुए वापस भेज दिया है।

सीएम ऑफिस के सूत्रों का कहना है कि कई HPS अफसरों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) ही पूरी नहीं थी, इसके कारण उनके इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट को फाइनल नहीं किया गया है। अब एक बार फिर पुलिस हेडक्वार्टर और गृह विभाग से दोबारा फाइल चीफ सेक्रेटरी को भेजी जाएगी।

हाल ही में 13 HPS अफसरों के IPS बनने को लेकर गृह विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दी थी। इसमें वर्ष 2020 के लिए पांच, वर्ष 2021 के लिए चार पद हैं। इसके अलावा और चार पद हैं, जिन पर IPS प्रमोट होने हैं। वर्ष 2020 के लिए 15 अफसरों के नाम जोन में हैं। हालांकि इनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि तीन रिटायर हो चुके हैं।

इन अफसरों का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट नहीं हुआ सर्टिफाई
जिन अफसरों के इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट सर्टिफाई नहीं हुए उनमें अशोक कुमार (10 नवंबर, 2022 को मौत हो चुकी है), देशबंधु (निलंबित ही 30 अप्रैल 2022 को रिटायर हो चुके हैं), सुमेर सिंह, मुकेश कुमार, ध्यान सिंह, सुरेश कुमार, वीरेंद्र सिंह सांगवान, कृष्ण कुमार (30 जून , 2023 को रिटायर हो चुके), धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्तूबर, 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं। इनमें से अशोक कुमार (मृत) और देश बंधु का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट DGP ने सर्टिफाई नहीं किया है।

2021 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम
2021 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें 2020 के जोन वाले अशोक कुमार (मृत), कृष्ण कुमार (30 जून , 2023 को रिटायर हो चुके हैं), धर्मबीर सिंह , बलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राज कुमार वालिया, सुरेश कुमार (31 अक्टूबर), 2023 को रिटायर), ताहिर हुसैन शामिल हैं, जबकि राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर नए नाम शामिल किए गए हैं। इनमें से अशोक कुमार ( मृत ) का इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई नहीं किया है।

2022 के लिए भी 12 अफसरों के नाम
2022 के चार पदों के लिए 12 अफसरों के नाम जोन में शामिल हैं। इनमें से 2021 के जोन वाले कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा, तानया सिंह, करण गोयल शामिल हैं। इनमें से कुशल पाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, राजेश कुमार फोगाट, ममता खर्ब, रविंद्र कुमार तोमर, नरेंद्र सिंह कादियान, विजय सिंह, सिद्धार्थ ढांडा और करण गोयल को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट डीजीपी ने सर्टिफाई किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National