Haryana News: हरियाणा के पूर्व इनेलो विधायक को दिल्ली ले गई ED, जानिए पूरा मामला

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana News: हरियाणा के पूर्व इनेलो विधायक को दिल्ली ले गई ED, जानिए पूरा मामला

हरियाणा के पूर्व इनेलो विधायक को दिल्ली ले गई ED


 

हरियाणा में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई है। इसकी पुष्टि दिलबाग सिंह के बड़े भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा ने की है।

खनन कारोबार से जुड़े दिलबाग सिंह के घर लगातार 5 दिन रेड चली। उनके घर से 5 करोड़ कैश, गोल्ड बिस्किट और 5 अवैध विदेशी राइफलें मिली थीं। जिसके बाद यमुनानगर में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट में 2 केस दर्ज किए गए थे।

इससे पहले ED टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार को ही लौट गए थे, लेकिन ED की कुछ गाड़ियां दिलबाग सिंह के दफ्तर के बाहर ही थीं।

दिलबाग सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा ने कहा- यह सब राजनीति से प्रेरित है। ED ने जो भी सामान सीज किया है, उसकी लिस्ट मेरे पास है। वह मेरे घर की रजिस्ट्री, दादा जी के बनाए हुए घर की रजिस्ट्री लेकर गए हैं। करेंसी, ज्वेलरी की जगह ED ने निल (NIL) लिखा हुआ है। फॉरेंन करेंसी के स्थान पर भी NIL लिखा हुआ है।

इससे आगे राजा ने कहा कि हमारे घर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और फोन आदि की डिटेल लिस्ट में दी गई है जबकि ये सामान सीज भी नहीं किया।

पूर्व MLA के घर से मिले कैश-हथियार के PHOTOS...

2 बार विधायक रह चुके दिलबाग
दिलबाग सिंह हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला के समधी हैं। करीब 4 साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई थी। दिलबाग 2 बार इनेलो से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2009 और 2014 में यमुनानगर सीट से चुनाव जीता था।

दिलबाग और उनके 3 करीबियों के घर पड़े थे छापे
ED की टीम ने 4 जनवरी को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। यमुनानगर में ED ने दिलबाग सिंह के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर जांच की। उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची थी।

संजीव गुप्ता खनन और प्लाईवुड कारोबार में दिलबाग सिंह के साथ पार्टनर हैं और इंद्रपाल से रिश्तेदारी है। उनके संतपुरा रोड स्थित घर पर रेड हुई। गुरबाज सिंह पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं। उनके माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापेमारी हुई।

दिलबाग के खनन माफिया हाजी इकबाल से लिंक यमुना नदी की वजह से यमुनानगर और इससे लगता इलाका माइनिंग कारोबार के लिए हरियाणा में सबसे अच्छा माना जाता है।

उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर लगने के कारण इस इलाके में तीनों राज्यों के माइनिंग कारोबार से जुड़े लोगों की रुचि रहती है। इस एरिया में माइनिंग करते हुए दिलबाग सिंह ने इतना बड़ा साम्राज्य बना लिया कि उनके साथ यूपी में सहारनपुर के माइनिंग माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला समेत कई बड़े नाम जुड़ गए। दिलबाग सिंह का कारोबार विदेश तक फैला हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National