Haryana News: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी का बड़ा बयान, अभय सिंह चौटाला सूबे के लोगों की पहली पसंद

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana News: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी का बड़ा बयान, अभय सिंह चौटाला सूबे के लोगों की पहली पसंद

afv


Haryana News: इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर प्रदेश में झूठ फैलाने और प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा इनेलो पार्टी से इतना डरे हुए हैं कि लोगों भ्रामक प्रचार कर इनेलो को छोड़ कर कांग्रेस में जॉइनिंग दिखा रहे हैं और अख़बारों और सोशल मीडिया द्वारा झूठ फैला रहे हैं।

इसके बहुत से उदाहरण सामने आये हैं। इसका एक ताज़ा उदाहरण पिछले दिनों देखने में आया जब बीजेंद्र खोखर नामक व्यक्ति को इनेलो का प्रवक्ता दिखा कर कांग्रेस में शामिल हुआ बताया गया और इसका खूब प्रचार किया। जबकि उक्त नाम का व्यक्ति कभी भी इनेलो पार्टी का प्रवक्ता नहीं रहा है। इस से पहले भी बहुत से व्यक्ति जो बहुत साल पहले इनेलो छोड़ गये थे और जिनका अब इनेलो से कोई सरोकार नहीं है उनको भी इनेलो का पदाधिकारी बता कर झूठा प्रचार किया गया जो बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।


         नफ़े सिंह राठी ने कहा कि कोई भी पार्टी और व्यक्ति दोनों ही स्वतंत्र है कि कोई व्यक्ति किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता है और कोई भी पार्टी किसी भी व्यक्ति को शामिल करवा सकती है। लेकिन इस की बहुत सी मर्यादाएँ होती हैं जो भूपेन्द्र हुड्डा गुट पूरी तरह से खो चुका है। 


         नफ़े सिंह राठी ने भूपेन्द्र हुड्डा पर भाजपा के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाते हुए कहा कि हुड्डा अपने भ्रष्टाचार के सीबीआई के मामलों में जेल जाने से बचने के लिए बीजेपी की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ भी धोखा कर रहे है।उन्होंने दावा किया की भूपेन्द्र हुड्डा भविष्य में कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पायेंगे। 


        नफ़े सिंह राठी ने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आज हरियाणा प्रदेश के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। अभय सिंह चौटाला ने  किसानों के पक्ष में आंदोलन के दौरान विधायक पद से इस्तीफ़ा दे कर और उसके बाद 7 महीने की परिवर्तन पदयात्रा कर लोगों के सुख दुख में शामिल हो कर प्रदेश के लोगों में एक विश्वास पैदा किया है कि प्रदेश की बागडोर उनके हाथों में आने से ही प्रदेश के लोगों का भविष्य सुरक्षित है। अभय सिंह ने प्रदेश के लोगों के साथ 10 वादे किए हैं जिसमें युवाओं को नौकरी और रोज़गार, हर घर में ग्रहणी को एक गैस सिलिंडर मुफ़्त साथ में 1100 रुपये हर महीना, भाजपा द्वारा बुजुर्गों की काटी गई बुढ़ापा सम्मान पेंशन ब्याज समेत वापिस देंगे जैसे वादे शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National