Haryana News Update: हरियाणा के शिक्षा मंत्री की जनसंवाद के दौरान बिगड़ी तबीयत, CM मनोहर लाल खट्‌टर ने फोन पर बात कर पूछा हालचाल

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana News Update: हरियाणा के शिक्षा मंत्री की जनसंवाद के दौरान बिगड़ी तबीयत, CM मनोहर लाल खट्‌टर ने फोन पर बात कर पूछा हालचाल

ACS


अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ICU में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने कहा कि कंवरपाल गुर्जर को माइनर हार्ट अटैक आया है। CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कवंरपाल गुर्जर से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना है।

कंवरपाल गुर्जर रविवार को प्रताप नगर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत जनसंवाद कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस में तुरंत उन्हें गाबा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल में एंबुलेंस से उतरने के बाद गुर्जर ने कहा कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। कंवरपाल यमुनानगर जिले के बहादुरपुर, तहसील छछरौली के रहने वाले हैं। वह हरियाणा विधानसभा में जगाधरी से विधायक हैं।

राम जन्मभूमि आंदोलन से मिली पहचान
कंवरपाल गुर्जर ने साध्वी ऋतम्भरा से प्रभावित होकर 1989 में राम जन्मभूमि आंदोलन में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने 1990 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद उनके उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें भाजपा का दो बार जिला महासचिव बनाया गया। तीन बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव की जिम्मेदारी उन्हें दी गई। 1991 में छछरौली से विधायक के लिए पहली बार चुनाव लड़ा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National