Haryana News: हरियाणा में 50 दिन पहले विधवा हुई महिला प्रेमी संग फरार, जानिए सारा मामला
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। विधवा महिला के ससुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके बेटे का बीती 12 नवंबर को निधन हो गया था। बेटे की तीन संतान है, जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। सबसे छोटी लड़की है, जिसकी उम्र करीब छह साल है।
ससुर ने बताया है कि 3 जनवरी को उसकी पुत्रवधू अचानक घर से लापता हो गई। 6 साल की पोती भी घर पर नहीं थी। आसपास के एरिया में तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पुलिस का दी शिकायत में बताया कि जब उसने अपनी पुत्र वधू को फोन पर कॉल किया तो उसने फोन उठाकर इतना कहा कि वह अब नहीं लौटेगी।
ससुर ने बताया है कि वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भाग गई है। वह अपनी छह साल की बेटी को भी अपने साथ लेकर गई है। डर है कही पोती के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने अपने लेवल पर भी बहू व पोती की तलाश की है लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को की।
घरौंडा थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक गांव के व्यक्ति ने अपनी विधवा पुत्रवधू व पोती के लापता होने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। किसी व्यक्ति पर विधवा को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।