Haryana News: हरियाणा में पत्नी ने पति की चप्पल से की पिटाई, 7 साल से चल रहा है दोनों के बीच विवाद

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में कोर्ट परिसर में आज एक महिला ने अपने पति को सरेआम चप्पल से पीट दिया। दोनों के बीच 7 साल से कोर्ट में केस चल रहा है।
महिला का पति इस बीच पत्नी की मार से बचने के लिए वहां खड़े पुलिस कर्मियों के पीछे छिपा तो आरोप है कि पत्नी ने वहां पर भी पति के साथ धक्का मुक्की की।
पुलिस के साथ भी अभद्रता की। पति-पत्नी में झगड़े में मौके पर वकीलों- लोगों की भीड़ लग गई।
जानकारी अनुसार अमन मेहता की शादी श्रुति के साथ हुई है। दोनों में अनबन के बाद करीब 7 साल से इनका झगड़ा कोर्ट में चल रहा है।
शुक्रवार को दोनों कोर्ट में पेशी पर आए थे। श्रुति के साथ उसकी मां अंजू मेहता भी थी। कोर्ट में किसी बात को लेकर श्रुति भड़क गई और उसने पांव से चप्पल निकाल कर अपने पति अमन की पिटाई शुरू कर दी।
कोर्ट परिसर में इससे हंगामा खड़ा हो गया। कोर्ट में झगड़े की सूचना के बाद पुलिस और डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी मौके पर पहुंचे। छानबीन में सामने आया कि हंगामा करने वाली मां बेटी का नाम अंजू मेहता है और श्रुति मेहता है।
अमन अपनी पत्नी से बचने के लिए पुलिस के पीछे छुपकर खड़ा हो गया, लेकिन वहां भी उससे धक्का मुक्की की गई।
Also Read - सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
पुलिस के साथ भी श्रुति उलझ पड़ी। जब बार के पूर्व प्रधान विजय गौतम ने अमन मेहता को बचाने का प्रयास किया तो श्रुति ने वकील के साथ भी गलत व्यवहार किया।
डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि आज पति-पत्नी का कोर्ट में झगड़ा हो गया था।
फिलहाल पुलिस महिला और उसकी मां को जगाधरी 17 सेक्टर थाना में पूछताछ के लिए लेकर जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाएगी।