Haryana News: हरियाणा में महिला ने की प्रेमी की हत्या, 6 साल से थी रिलेशन में

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana News: हरियाणा में महिला ने की प्रेमी की हत्या, 6 साल से थी रिलेशन में

sc


 

हरियाणा के करनाल के संगोहा गांव में कृष्ण की हत्या बड़ी निर्दयता से की गई है। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे की दीवार खून से सनी थी। हत्या में शक की सुई घर के मालिक कर्मजीत की पत्नी की तरफ घूम रही है। महिला और कृष्ण कई साल से रिलेशन में थे। पति कर्मजीत मानसिक रूप से विकलांग है। पत्नी ने उसी से खून से सनी दीवार को साफ कराया। वह वारदात का चश्मदीद है, कुछ बता भी रहा है, लेकिन वारदात कैसे हुई, फिलहाल क्लियर नहीं हो सकी है।

गांव शाहपुर निवासी मृतक कृष्ण के शव का आज पोस्टमार्टम होगा। डॉक्टर की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कृष्ण की हत्या कैसे की गई है। अब ये सवाल ग्रामीणों को सता रहा है कि आखिर 6 साल के रिलेशनशिप के बावजूद प्रेमिका के दिल में ऐसा कौन सा जहर घुल रहा था, ऐसा कितना बड़ा झगड़ा हुआ कि उसे मौत के घाट उतार दिया गया? कृष्ण पहलवान था, महिला उसे अकेले कैसे काबू कर सकी, ये भी रहस्य बना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।

महिला के पति की जुबानी

महिला का पति कर्मजीत मानसिक रूप से विकलांग है। उसने टूटी फूटी जुबान में बताया कि वो (कृष्ण) जी आया घर रॉड लेके। मेरी वाइफ और मेरे पर हाथ उठाने लग गया। फिर वो डर गया और फिर होपलैस होकर पता नहीं क्या क्या करने लग गया। फिर वह दीवार और दरवाजे पर लगकर गिर गया। मेरे सिर में उसने डंडे भी मारे। मेरी पत्नी बाहर गई है और पता नहीं कहां गई है। मेरे घर कृष्ण का पहले भी आना जाना था और मेरी पत्नी के साथ पहले भी कुछ रिलेशन रहा होगा। वह हमें कमरे में बंद करके मारता पीटता भी था। आज भी वो मार रहा था, लेकिन वो डर गया और दीवार में लगकर नीचे गिर गया।

वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए।

पहलवानी की हुई है कृष्ण ने

कृष्ण के परिजनों का आरोप है कि मानसिक रूप से कमजोर कर्मजीत और महिला ने ही कृष्ण को मौत के घाट उतारा है। गांव शाहपुर निवासी कृष्ण पहलवानी करता था और काफी युवा था। वह एक साथ 4 से 6 लोगों को चित कर देता था। उसको अकेले कोई नहीं मार सकता। इन दोनों ने ही उसे मारा है।

मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान दर्ज करती पुलिस।

3 बच्चों का पिता, प्रेमिका का कोई बच्चा नहीं

बताया गया है कि कृष्ण 3 बच्चों, 2 लड़के व 1 लड़की का पिता था। महिला दूसरे राज्य की है, जिसका नाम रीना है। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। कृष्ण महिला के साथ 6 साल से रिलेशन में था। करीब 2 साल पहले ही महिला की कृष्ण ने संगोहा गांव के कर्मजीत से शादी करवाई थी। बीती शाम को महिला से मिलने के लिए कृष्ण उसके गांव में गया था। मंगलवार दोपहर बाद किसी बात को लेकर महिला रीना व उसके बीच में झगडा हो गया। इसमें तेजधार हथियार से कृष्ण पर वॉर किए गए।

पागल पति से करवाया खून साफ

गांव के पूर्व सरपंच ऋषिपाल ने बताया कि महिला ने कृष्ण की हत्या करने के बाद कृष्ण के ही फोन से करीब 8 से 10 बार कृष्ण के परिवार के लोगों को फोन किया। उसने कहा कि कृष्ण का एक्सीडेंट हो गया है। उसे काफी चोट लगी है, उसे ले जाओं। जब परिवार के लोग कृष्ण के लेने के लिए पहुंचे तो उससे पहले ही महिला घर के सभी दरवाजों को ताला लगाकर पिछली दीवार पर कुर्सी लगाकर वहां से कूद कर भाग चुकी थी।

महिला का पति कर्मजीत जानकारी देते हुए। वह मानसिक रूप से विकलांग है।

महिला ने इस दौरान अपने दिमागी रूप से कमजोर पति से ही कमरे में बिखरे खून को साफ करवाया। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर एंट्री की। जब वह कमरे में पहुंचे तो कृष्ण कमरे में जमीन पर मृत पड़ा था और सिर खून बह रहा था। इतना ही नही दोनों कमरों में खून ही खून बिखरा हुआ था। दीवारें भी खून के छीटों से सनी हुई थी।

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कृष्ण की हत्या करने के बाद उसके कपड़े खून में सन गए थे। बाद में महिला ने बाथरुम में खून से कपड़ों को धोया और उन्हें बाथरुम में डाल कर घर से फरार हो गई। फर्श पर बहे खून को अपने पति से साफ कराया।

सिर पर वार कर उतारा मौत के घात

वारदात के बाद CIA, FSL और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। FSL टीम ने डेड बॉडी को चेक किया, तो सिर में वार किए गए है। जिसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर पर वार होने के कारण व्यक्ति की मौत हो हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

देर शाम को घर के बाहर मौजूद ग्रामीण।

कृष्ण ने करवाई थी शादी

पूर्व सरपंच ऋषिपाल ने बताया कि कृष्ण और महिला दोनों शादीशुदा हैं। कुछ समय पहले महिला की उसके प्रेमी कृष्ण ने संगोहा गांव के व्यक्ति से शादी करवाई थी। व्यक्ति दिमागी रूप से कमजोर है। शादी के बाद भी कृष्ण महिला से मिलने के लिए उसके घर पर आता था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी पूरे गांव व परिजनों को थी।

सबूतों को मिटाने का किया गया प्रयास

सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि एक महिला द्वारा एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मौके के हालात देखे गए तो मर्डर का मामला मिला है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। फर्श धोया गया है। सबूतों को मिटाने का प्रयास किया गया है। महिला के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मामला क्या था वह तफ्तीश में पता चलेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National