Haryana Patwari Strike: हरियाणा में 13वें दिन भी जारी है पटवारियों की हड़ताल, जानिए क्या है अपडेट

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana Patwari Strike: हरियाणा में 13वें दिन भी जारी है पटवारियों की हड़ताल, जानिए क्या है अपडेट

हरियाणा में 13वें दिन भी जारी है पटवारियों की हड़ताल


 

द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर तीन जनवरी से सांकेतिक हड़ताल पर बैठे जिला के 75 पटवारी, कानूूनगो ने हड्ताल सोमवार को भी जारी रही। यह हड़ताल 16 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद एसोसिएशन आगामी रणनीति पर काम करेगी।

हड़ताल को राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिल रहा है। धरने को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी के सचिव सरदार सुमेर सिंह ने कहा कि पटवारी समाज की और प्रशासन की रीढ होता है। 

जो वेतन विसंगति है सरकार को उसको दूर कर देना चाहिए। फूल कुमार नंबरदार जिला प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास करने वाली सरकार पटवारी को साथ लेकर नहीं चल रही है।

सरकार ने जब नोटिफिकेशन जारी कर दिया उसको सही तरीके से लागू कर देना चाहिए। धरने को राष्ट्रीय क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, अंबेडकर सभा के अध्यक्ष राजबीर सिंह पोडिया, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बलवान सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान कश्मीर सिंह ने समर्थन दिया। 

एसोसिएशन के जिला प्रधान मुकेश कुमार और मीडिया प्रभारी सुधांशु ने संयुक्त रूप से कहा कि जब सरकार ने पिछले साल 23 जनवरी 2023 को पटवारी का पे ग्रेड बढ़ाते हुए 32100 रुपए कर दिया था। नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

अब उसको तोड़ मरोड़ कर 2016 की बजाय 2023 से लागू कर दिया। इस मौके पर सदर कानूनगो अशोक कुमार, विजेंद्र कुमार, नरेश कुमार, इरफान अली, राजवीर सिंह, बलबीर सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र वर्मा, संदीप, सुशील, राकेश मलिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National