Haryana Rain Forecast: हरियाणा के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी है चेतावनी

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana Rain Forecast: हरियाणा के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी है चेतावनी

cs


 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तीनों जगह बारिश के भी आसार बन रहे हैं। वहीं हिमाचल में बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में घनी धुंध की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ के साथ पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में आज बारिश की 25 प्रतिशत संभावनाएं हैं।

वहीं हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी बारिश की 25 प्रतिशत संभावनाएं बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने हिमाचल के शिमला, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ पूरे प्रदेश में धुंध का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

गुरुग्राम में लगातार धुंध पड़ रही है। जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है।

करनाल में तापमान 10 से नीचे चल रहा है। जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर सेकते नजर आ रहे हैं।

लुधियाना में रात से ज्यादा दिन ठंडे हो रहे हैं। तापमान ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। सोमवार को तापमान 5.4 डिग्री तक रहा।

बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट
पंजाब और हिमाचल के अधिकतर इलाकों में एक दिन पहले सोमवार को बादल छाए रहे। जिसके चलते कई इलाकों में धुंध का असर कम देखने को मिला। इसके साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार शाम पंजाब का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि हरियाणा का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम और चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

पंजाब के अधिकतर बॉर्डर जिलों में आज बारिश के आसार हैं।

चारों राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान जानिए...

चंडीगढ़- आज यहां बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह के समय धुंध रहेगी, लेकिन दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 8 से 14 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

अमृतसर- आज बारिश की संभावना है। धुंध से राहत मिलेगी। तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- तापमान आज 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यहां हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा।

अंबाला- आज बारिश की संभावनाएं है। आज का तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते धुंध से राहत रहेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।

पानीपत- हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

शिमला- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। दिन का तापमान 3 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- आज बारिश का अनुमान है। दिन का तापमान 4 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National