Haryana Weather: हरियाणा के सभी जिले घने कोहरे की चपेट में, इन शहरों के आगे शिमला जम्मू भी फेल

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana Weather: हरियाणा के सभी जिले घने कोहरे की चपेट में, इन शहरों के आगे शिमला जम्मू भी फेल

हरियाणा के सभी जिले घने कोहरे की चपेट में


 

हरियाणा में अधिकतर जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। 8 बजे तक हालात ये रहे कि अनेक स्थानों पर 20 मीटर दूर से भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। प्रदेश के लोगों को ठंड से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कई जिलों का तापमान जम्मू और शिमला से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी इलाकों में बढ़ रही ठंड और न्यूनतम तापमान में नीचे जाने से ये हालात बने हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ नहीं होगा। घना कोहरा छाने के कारण ड्राइवर भी वाहन आराम से चला रहे है। ठंड का असर जानवरों को भी पड़ा है। इसके अलावा पशुओं को पशु पालक ठंड से बचाने के लिए आग जला रहे हैं।

मौसम के हालातों को देखते हुए 10 घंटे में तीन बार घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया।

दिन में निकली धूप से मिली थोड़ी राहत

मौसम में बदलाव के चलते आने वाले घना कोहरा छाने और सीवियर कोल्ड डे रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में तापमान हर रोज बदल रहा है। शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। मगर शाम को चली शीत लहर के चलते दोबारा से ठंड बढ़ गई। तापमान में गिरावट के चलते बावल सबसे ठंडा रहा। दिन में खिल रही धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल आया है।

यहां छाएगा घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों के अनुसार रविवार को 17 शहर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में शीत लहर, घना कोहरा छाया रहा। इसी प्रकार पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट के साथ घना कोहरा छाने, शीत लहर चलने और ठंडा दिन रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National