Haryana Weather Report: हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी, 26 से होगी झमाझम बारिश

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana Weather Report: हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट जारी, 26 से होगी झमाझम बारिश

sc


अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 27 दिसंबर तक जारी किया गया है। 

इसमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन जिलों में वाहनों से सफर करने वाले लोगों को सुबह और शाम ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। 

आज कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसके बाद एक बार फिर 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में ठंड का दौर जारी है। इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

दिसंबर माह में सर्दी बढ़ना रबी सीजन की फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है, विशेषकर गेहूं फसल के लिए। मौसम में आए बदलाव से किसान राहत महसूस कर रहे हैं। सुबह और शाम ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ता है तो यह सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में फसल में कीट लगने की संभावना बनी रहती है, इसलिए किसानों को देखरेख की ज्यादा जरूरत है।

कोहरा छाने से रात व सुबह के तापमान में गिरावट आती है। इससे रबी फसल की दर बढ़ती है। 

कोहरा छाने से रात व सुबह का तापमान गिरने से फसल का अंकुरण अच्छा होगा। जिसका लाभ किसान को मिलेगा। 

दिन का तापमान लगभग अनुकूल रहने से किसी प्रकार के नुकसान की कोई संभावना नहीं है।

किसानों का कहना है कि इस तरह का मौसम इस समय खेती-किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National