Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ जमा है भयंकर पाला, सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे आया पारा

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के साथ जमा है भयंकर पाला, सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे आया पारा

c


 Haryana Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हाल यह हो गया है कि अब पाला भी जमने लगा है। हिसार और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर पाला जमने की स्थिति देखी गई है। वहीं रात का तापमान सभी 22 जिलों में 6 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.4 डिग्री दर्ज किया गया , जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है। वहीं सुबह घनी धुंध छाई रही, जिससे विजिबिलिटी 25 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में घनी धुंध और कोल्ड डे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग ने 8 जिलों में घनी धुंध व कोल्ड-डे का रेड व 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल में घनी धुंध और कोल्ड - डे का रेड अलर्ट जारी किया है। 

वहीं 14 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में लोगों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में शुक्रवार को 4 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, पंचकूला में सिवियर कोल्ड-डे और 7 जिलों हिसार, रोहतक, सिरसा, जींद, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रही। 

हालांकि, मौसम विभाग ने 13 से 16 जनवरी तक के लिए घनी धुंध, शीतलहर चलने और कोल्ड - डे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने किसानों के लिए गाइड लाइन जारी की है। सरसों व सब्जी की फसल करने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वह फसल की हल्की सिंचाई करते रहें। हालांकि पाले से गेहूं की फसल को लाभ है। खेत के चारों ओर धुंआ करने की भी विशेषज्ञों ने सलाह दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National