हरियाणा : हेड कॉन्स्टेबल की निराली रिटायरमेंट: हेलिकॉप्टर से पहुंचे घर

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : हेड कॉन्स्टेबल की निराली रिटायरमेंट: हेलिकॉप्टर से पहुंचे घर

haryana


हरियाणा के फरीदाबाद में नव वर्ष पर हेड कॉन्स्टेबल के पद से रिटायर होने पर विजय चौहान हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हो गए। बावल के गांव जलालपुर के विजय सिंह चौहान पुलिस में हैड कान्स्टेबल के पद पर फरीदाबाद में नियुक्त थे। नव वर्ष पर उनका रिटायरमेंट हुआ। इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर बुक करवाया। विदाई के बाद वे हेलिकॉप्टर में सवार होकर गांव पहुंचे।
हेलिकॉप्टर जलालपुर से दो किलोमीटर दूर सुठाना के राजकीय विद्यालय के मैदान में उतरा। वहां उनके स्वागत में परिजन मौजूद थे। सूचना मिलते ही कई ग्रामीण भी हेलिकॉप्टर देखने पहुंच गए। इस मौके पर कसौला थाना पुलिस के जवान भी पहुंचे। विजय सिंह चौहान का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। ढोल-बाजों के साथ घर ले जाया गया। इस मौके पर उनकी पत्नी संतोष देवी की खुशी का ठिकाना नहीं था। पूर्व सैनिक शमशेर सिंह ने बताया कि विजय चौहान पुलिस में आने से पहले सेना में थे। उन्होंने करगिल युद्ध में भी भाग लिया था। सेना से रिटायर होने के बाद पुलिस के खुफिया विभाग में हेड कॉन्सटेबल के पद पर कार्यरत थे।
विजय कुमार इससे पहले भारतीय सेना में कार्यरत थे और जो 2003 में रिटायर होने के बाद हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। हरियाणा पुलिस में कई वर्षों की सेवाएं देने के बाद 31 दिसंबर 2024 को वो रिटायर्ड हो गए। विजय कुमार रेवाड़ी के गांव जलालपुर के रहने वाले हैं और सुठाना गांव के सरकारी स्कूल के ग्राउंड में उनका हेलिकॉप्टर उतरा। उन्होंने बताया कि मेरे बच्चों की इच्छा थी कि मैं रिटायरमेंट में हेलिकॉप्टर में घर आऊं। उन्होंने बताया कि 17 साल तक उन्होंने फौज में नौकरी की और फिर हरियाणा पुलिस में 22 साल तक सेवा की।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National