Haryana News: हरियाणा में इनेलो नेता के घर से 5 करोड़ कैश के साथ मिली सैंकड़ों विदेशी शराब की बोतलें, जानिए सारी डिटेल्स

  1. Home
  2. HARYANA

Haryana News: हरियाणा में इनेलो नेता के घर से 5 करोड़ कैश के साथ मिली सैंकड़ों विदेशी शराब की बोतलें, जानिए सारी डिटेल्स

 v


 Haryana News: हरियाणा के पूर्व इनेलो MLA दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के ठिकाने से एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) को बड़ी बरामदगी हुई है। गुरुवार को ईडी ने यह रेड की थी। जिसके बाद ED ने बताया कि उनके ठिकानों से अब तक 5 करोड़ रुपए कैश, 100 से अधिक विदेशी शराब की बोतलें, विदेश में मौजूद कई संपत्तियों के कागजात, अवैध विदेशी राइफल, गोल्ड बिस्कुट सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। 

कोर्ट के ऑर्डर पर अवैध माइनिंग के मामलों के बाद हरियाणा के कई जिलों में ईडी ने यह रेड डाल रही है। हरियाणा में एन्फॉर्समेंट डायरेक्टोरेट ने माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। इन कारोबारियों में सोनीपत से कांग्रेस के MLA सुरेंद्र पंवार, उनके पार्टनर सुरेश त्यागी, करनाल में INLD से भाजपा में आए मनोज वधवा और यमुनानगर के इनेलो नेता दिलबाग सिंह भी शामिल थे।

ED की टीमें गुरुवार की सुबह खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए यमुनानगर, सोनीपत, मोहाली, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और करनाल पहुंची थी। इस दौरान लोकल पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। 

कांग्रेस MLA पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का कारोबार है वहीं यमुनानगर के पूर्व विधायक इनेलो नेता दिलबाग सिंह के घर और ऑफिस पर ED ने रेड की। 

दिलबाग सिंह इंडियन नेशनल लोक दल की पार्टी से यमुनानगर के विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2014 में इनेलो से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह भाजपा कैंडिडेट घनश्याम दास अरोड़ा से हार गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National