पत्नियों को घर पर छोड़ विदेश भागे पति; अब 22 दूल्हों को डिपोर्ट कराने की मांग

  1. Home
  2. HARYANA

पत्नियों को घर पर छोड़ विदेश भागे पति; अब 22 दूल्हों को डिपोर्ट कराने की मांग

haryana


हरियाणा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां 22 युवक शादी करके पत्नी को माता-पिता की सेवा के लिए छोड़कर विदेश भाग गए हैं। विदेश जाकर इन युवकों ने पत्नियों से संपर्क भी खत्म कर दिया। इसके बाद इन महिलाओं ने राज्य महिला आयोग में शिकायत देकर अपने पतियों को डिपोर्ट कराने की गुहार लगाई है। महिला आयोग ने बीते 25 दिनों में आईं सभी शिकायतों पर सभी 22 युवकों और उनके परिवारों को नोटिस देकर एक महीने का समय दिया है।


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने बताया कि नोटिस दिए जाने के बाद दो युवक वापस लौट आए हैं। एक जापान और दूसरा पुर्तगाल में रहता था। इनकी विदेश का बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है कि उन्होंने वहां दूसरी शादी तो नहीं कर ली थी। अगर बाकी युवक हाजिर नहीं होते हैं तो राज्य सरकार की मदद से इन्हें डिपोर्ट कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आयोग की अभी तक की जांच में इनमें से 10 युवक डंकी रूट से विदेश गए हैं। अन्य की जांच जारी है।


इन 22 पीड़िताओं में करनाल, कैथल, जींद, पीपली, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद और अन्य तीन जिलों की महिलाएं शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा करनाल की 7, कैथल से 3, जींद से 2 महिलाएं हैं। सभी महिलाओं की शिकायत आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने खुद उनके बयान भी दर्ज किए हैं।
20 पीड़िताओं के तीन से 17 साल तक के बच्चे भी हैं। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई महिलाओं के पतियों की हरकत का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उन्हें मायके रहने भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National