INLD News: अभय सिंह चौटाला ने उचाना में भरी हुंकार, महिला सम्मेलन में की बड़ी घोषणाएं

  1. Home
  2. HARYANA

INLD News: अभय सिंह चौटाला ने उचाना में भरी हुंकार, महिला सम्मेलन में की बड़ी घोषणाएं

FE


 INLD News: इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी द्वारा महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला की अगुवाई में रविवार को जिला जींद के हलका उचाना की कपास मंडी में प्रदेश स्तरीय महिला आक्रोश सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने पहुंचकर यह संदेश देने का कार्य किया कि आज प्रदेश की महिलाएं मौजूदा गठबंधन शासन से बेहद तंग आ चुकी हैं व बुरी तरह से परेशान हैं।
सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी है, परेशान है। आज प्रदेश की जनता इनैलो पार्टी को भाजपा जेजेपी सरकार के विकल्प के तौर पर देख रही है। इस बार प्रदेश में इनैलो की सरकार बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। अभय सिंह ने कहा कि इनैलो कि सरकार बनने पर ताऊ देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा बुढ़ापा पैंशन को बढ़ाकर 7500 रूपए प्रति माह करेंगे और जिन बुजुर्गों की पैंशन को सरकार ने गलत तरीके से काटने का काम किया है उनको ब्याज सहित पूरी पैंशन देंगे। हर घर से एक बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा। जिस किसी को रोजगार नहीं मिलेगा उन्हें 21000 रूपए बेरोजगारी भत्ता देेंगे। हमारी माताएं, बहनें मंहगाई से राहत पा सके इसके लिए प्रत्येक माह एक गैस सिलेंडर फ्री देंगे साथ ही रसोई खर्च चलाने के लिए प्रत्येक गृहणी को 1100 रूपए भी प्रति माह देंगे। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में उमड़ी महिलाओं की भीड़ से गद्गद होते हुए उन्होंने कहा आज के इस महिला आक्रोश सम्मेलन में महिलाओं की भारी संख्या मेें उपस्थिति इस बात की गवाह है कि 2024 में प्रदेश में निश्चित रूप से परिवर्तन होगा। इस सम्मेलन में पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री कांता चौटाला भी उपस्थित रही।
सुनैना चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में कहीं भी जाकर यदि आप लोगों से सवाल पूछोगे बुढ़ापा पैंशन किसने शुरू की, जच्चा-बच्चा स्कीम किसने शुरू की, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए किसने चोपालें बनवाई, अनेंको प्रकार के टैक्स किसने हटवाएघ् आपके सामने एक ही नाम आएगा ताऊ देवीलाल जी का। यदि आप पूछोंगे महिला आयोग की स्थापना किसने की या महिलाएं किसके शासन में सुरक्षित थी, रोजगार किसके शासन में सबसे ज्यादा मिला, किसान, दलित, पिछड़ा व व्यापारी किसके शासन में खुश थे तो नाम आएगा ओमप्रकाश चैटाला का। प्रदेश में किस नेता को सत्य व त्याग की मूर्ति माना जाता है तो नाम आएगा अभय सिंह चैटाला का। अभय सिंह चैटाला अपनी बात के पक्के हैं जो कहते हैं वो करते हैं। दूसरे दलों में इस प्रकार के कोई नेता नहीं हैं इसलिए आप 2024 में चश्में का बटन दबाकर इनैलो पार्टी की सरकार बनाएं।
सम्मेलन को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और राष्ट्रीय प्रैस प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमित्रा देवी, व पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने भी संबोधित किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजेन्द्र रेढू ने बताया कि इस मौके पर सुबे सिंह लोहान, अंग्रेज नैन दनौदा, सुखजिंद्र सिंह पप्पू रेढू, जोगिन्द्र कालवा, सतीष नैन, संतरो जागलान, भगवती दहिया, सुदेश कंडेला, शीला पड़ाना, ललिता टांक, सरोज कुंडू,  गुड्डी पहल, फुलवती बीबीपुर, उर्मिला हुड्डा, रेखा राणा, पिंकी उचाना, पिंकी दनौदा, उषा मोर, शिक्षा देवी सरपंच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र नाथ शर्मा, जयनारायण जिलेदार, महावीर चहल, समरजीत बिल्लू पेगा, शमशेर सिंह ढांडा, प्रो. बलवान सिंह आदि मौजूद रहे।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National