ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा; हरियाणा के इस जिले में बनेगा 122 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाई ओवर

हरियाणा में करनाल के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए 122 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। फ्लाईओवर शहर के बीचों-बीच बनाया जाएगा जिसकी लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी। फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर बन जाने के बाद ट्रैफिक जाम की समस्याओ से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
जानकारी मिली है कि फ्लाईओवर को बनाने का काम 2 फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर को बनाया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होते हुए डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनेगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट बनाया जाएगा। दूसरे फेज में बनाए जा रहे फ्लाईओवर की लंबाई 1 किलोमीटर होगी।
हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) के SE धर्मवीर ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ही फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेक्टर- 14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बन जाने से वाहनों का संचालन सुगम होगा। इसके अलावा मालगाड़ियां भी इस फ्लाईओवर के जरिये आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। करनाल के लोगों के लिए यह फ्लाईओवर सुरक्षा की कड़ी के तौर पर काम करेगा।