120 महिलाओं के साथ रेप कर बनाए अश्लील वीडियो... हरियाणा का 'जलेबी बाबा'

  1. Home
  2. HARYANA

120 महिलाओं के साथ रेप कर बनाए अश्लील वीडियो... हरियाणा का 'जलेबी बाबा'

kk


Viral Video: हरियाणा का जलेबी बाबा, 120 महिलाओं संग अश्लील वीडियो, जानिये कैसे फंसाता और बनाता था वीडियो

sw

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में रहने वाले बाबा की जब मार्केट में अश्लील वीडियो की पूरी सीरीज आई तो पूरा इलाका हैरान रह गया। एक के बाद एक करके करीब 120 लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद आनन फानन में पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने दोषी करार दिया है।

दरअसल ये मामला फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे का है। यहां पर अमरपुरी महाराज उर्फ जलेबी बाबा कुछ साल पहले काफी प्रसिद्ध हो गया था। यह बाबा पंजाब के मानसा से आया था और यहां पर तांत्रिक विद्या के जरिये सम्मोहित करने लगा था। जलेबी बाबा टोहाना के बाबा बालकनाथ मंदिर में पुजारी के तौर पर रहने लगा था और यहां पर करीब 120 महिलाओं और लड़कियों के साथ संबंध बनाए। इस दौरान दोषी बाबा ने इनके साथ अश्लील कृत्यों की वीडियो भी बनाए थे।

अमरपुरी तांत्रिक बनने से पहले टोहाना के रेलवे रेाड पर जलेबी की रेहड़ी लगाता था। इस वजह से उसे जलेबी वाला बाबा का नाम भी मिला। जलेबी बाबा के नाम से ये केस देश-प्रदेश में काफी चर्चा में रहा था। महिलाओं को ऐसे फंसाता था अपने जाल में बिल्लू बड़ा शातिर था। वो महिलाओं से कहता था कि उस पर भूतों का साया है। डर के मारे महिला उसकी बातों में आ जाती और भूतों से पीछा छुड़ाने की आस में जलेबी बाबा की तांत्रिक क्रियाओं का हिस्सा बनने लगतीं।

जलेबी की दुकान लगाने वाला कैसे बना तांत्रिक
जलेबी बाबा का असली नाम अमरवीर है। वह 20 साल पहले पंजाब के मानसा से टोहाना आया था। इसके बाद अमरपुरी उर्फ बिल्लू ने जलेबी की दुकान लगाई। इस दौरान अमरपुरी की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने पंजाब जाकर तांत्रिक क्रिया सीखी और फिर दो साल बाद टोहाना लौट आया। इसके बाद उसने महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और उनके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National