हरियाणा : पूर्व राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को भेजी जलेबी ; बोले- नायब रस से भरी हुई

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : पूर्व राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को भेजी जलेबी ; बोले- नायब रस से भरी हुई

haryana


हरियाणा प्रदेश में नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का जश्न भाजपाई धूमधाम से मना रहे हैं। अंबाला में भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने 5 क्विंटल जलेबी बांटकर नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी नायब रस से भरी जलेबी भिजवाई।
असीम गोयल ने कहा कि राहुल गांधी यहां इटालवी ज्ञान देने लग गए थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि यो हरियाणा सै प्रधान यहां इटालवी ज्ञान नहीं चलता, कांग्रेसी हवा में चुनाव लड़ रहे थे।  हरियाणा की सियासत में इन दिनों नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ साथ जलेबी भी खूब चर्चित है। जलेबी आजकल सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि राजनीतिक व्यंग का भी मुद्दा बन चुकी है।
असीम गोयल ने राहुल गांधी और हुड्डा को डिब्बों में पैक कर जलेबी भिजवाई। जिसके ऊपर उन्होंने नायब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्ट्री की जलेबी लिखकर भिजवाया। इस दौरान असीम गोयल ने अपने आवास के बाहर आमजन को भी जलेबी बांटी और नायब सैनी के सीएम बनने की बधाई दी।
इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आज जलेबी बांटी जा रही है। इतना ही नहीं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हम जलेबी भिजवा रहे हैं।

 
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National